



सांस्कृतिक हलचलसृजन सम्मान
सृजन सम्मान एवं वैभव प्रकाशन द्वारा थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव व कवयित्री सुमीता केशवा को सृजन श्री साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारत के लगभग 35 साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें सुधीर सक्सेना, दिवाकर भट्ट, संदीप तिवारी, गीताश्री, सुधीर शर्मा, जय प्रकाश मानस आदि शामिल हैं। इस दौरान हिंदी के वैश्विक स्तर पर विचार-विमर्श के अलावा कवि गोष्ठी भी आयोजित हुई। नवीन स्मृति सम्मानकवि बालकृष्ण शर्मा नवीन की जयंती पर साहित्यकार वेद हिमांशु, साजिद अली वारसी, सुरेश दवे मामा, संतोष शर्मा को ज्नवीन स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के बाद काव्य गोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसका संचालन पंकज नागर पलाश ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र दीक्षित, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, प्रदीप चंद्रवंशी भी मौजूद थे। |


